EN टीम से जुड़ें
होममदद व सहयोग

मदद माँगिए, मदद कीजिए

जहाँ उम्मीद टूटती है, वहीं से हमारी शुरुआत होती है। किसी ज़रूरतमंद की जानकारी भेजिए, या हर्ष छिकारा जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सहयोग कीजिए।

मदद माँगें

किसी बेटी की शादी, इलाज या संकट में फँसे परिवार के लिए व्हाट्सऐप पर पूरी जानकारी भेजें। टीम जाँच करके संपर्क करेगी।

  • बेटी की शादी
    माता-पिता की स्थिति, शादी की तारीख़, गाँव-ज़िला और सरपंच या किसी जानकार का नंबर।
  • इलाज
    मरीज़ का नाम, अस्पताल, डॉक्टर की पर्ची या अनुमानित ख़र्च।
  • संकट
    बाढ़, आग, दुर्घटना या कमाने वाले की मृत्यु: क्या हुआ और परिवार को अभी क्या चाहिए।

सहयोग करें

दान हर्ष छिकारा जन सेवा ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर होता है। ट्रस्ट भारत सरकार के NGO दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत है; ट्रस्ट के अनुसार दान पर 80G कर-छूट मिलती है और कंपनियाँ CSR के तहत सहयोग कर सकती हैं।

पैसा देने से पहले ज़रूरत हो तो फ़ोन करके पुष्टि कर लें। टीम कभी निजी खाते में पैसे नहीं माँगती।

हमारा तरीका

मदद कैसे पहुँचती है

हर मामले में एक ही क्रम। इसी से लाखों लोगों का भरोसा बना है।

  1. सूचनाज़रूरतमंद परिवार की जानकारी आती है
  2. सत्यापनटीम मौक़े पर जाकर जाँचती है
  3. अपीलसोशल मीडिया पर पोस्ट और लाइव
  4. सहयोगभाईचारे का दान सीधे परिवार तक
  5. पारदर्शितातस्वीरें और हिसाब सार्वजनिक
अभियान

किस काम में सहयोग करना चाहेंगे?

हर कार्ड ट्रस्ट की वेबसाइट पर उस अभियान के दान-पृष्ठ पर ले जाता है।

समय भी दान है

स्वयंसेवक बनिए

अपने गाँव या शहर में ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाइए, सत्यापन में साथ दीजिए, या रक्तदान शिविर लगवाइए।

फ़ॉर्म भरेंसेवा का पूरा काम

5000+बेसहारा परिवारों का सहारा
₹100 करोड़+भाईचारे के सहयोग से
वीडियो

संकट में साथ

संकट में साथ देना ही असली भाईचारा है। हरियाणा एकजुट हो, यही मेरी अपील है।

यूट्यूब पर देखें