EN टीम से जुड़ें
होमराजनीति

एक ही विकल्प: हर्ष छिकारा

पद से पहले सेवा, भाषण से पहले काम। 14 साल की ज़मीनी मेहनत, 200+ जन-आंदोलन और निर्दलीय रहकर 14,761 लोगों का भरोसा।

जनता की कसौटी

हर कसौटी पर एक ही नाम

नेता चुनने की असली कसौटी वादे नहीं, बीते सालों का काम है। इस मतपत्र की हर पंक्ति के पीछे तस्वीरें, अख़बार और हज़ारों गवाह हैं।

14साल ज़मीनी सेवा
200+जन-आंदोलन
14,761मत, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में
अभियान 2024

बिना तैयारी, बिना दल: 40 दिन का जन-अभियान

हर्ष छिकारा ने कभी चुनाव की तैयारी नहीं की थी। गोहाना की जनता और सरदारी के आग्रह पर निर्णय हुआ, और लगभग 40 दिनों में योजना बनी, टीम खड़ी हुई और गाँव-गाँव तक संपर्क पहुँचा।

11 अगस्त 2024
गोहाना में कार्यालय का शुभारंभ।
26 अगस्त 2024
जन्मभूमि लडरावण में 16–17 गाँवों की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया।
31 अगस्त 2024
पहली कार्यकर्ता बैठक: 5–6 हज़ार साथी, 1,000 गज़ का कार्यालय छोटा पड़ा।
11 सितंबर 2024
विशाल नामांकन रोड-शो।
28 सितंबर 2024
भगत सिंह जयंती पर जुआँ में जनसभा।
3 अक्टूबर 2024
गोहाना परिवर्तन रैली: 17 बीघे का पंडाल छोटा पड़ा।
8 अक्टूबर 2024
परिणाम: 14,761 मत (लगभग 11.3%), 11 प्रत्याशियों में तीसरा स्थान, गोहाना के निर्दलियों में पहला।
परिणाम

गोहाना विधानसभा (32), 2024

कुल डाले गए मत 1,30,786; मतदान 5 अक्टूबर, मतगणना 8 अक्टूबर 2024।

14,761कुल मत (14,687 EVM + 74 डाक मत)
नंबर 1गोहाना में निर्दलीय प्रत्याशियों में
लगभग 6 गुनाआप, बसपा और जजपा के कुल मतों (2,487) से अधिक
> 10,429जीत के अंतर से ज़्यादा मत

स्रोत: भारत निर्वाचन आयोग (results.eci.gov.in)। चुनाव-विश्लेषण में द वायर ने भी लिखा कि हर्ष छिकारा के मत जीत के अंतर से अधिक रहे।

नतीजों के बाद

सेवा मेरा कर्म है

5 अक्टूबर को मतदान हुआ, और अगले ही दिन, 6 अक्टूबर 2024 को, हर्ष छिकारा दिए गए वचन के अनुसार भटगाँव में एक बहन का भात भरने और शादी करवाने पहुँचे।

चुनाव जीते-हारे, क़िस्मत की बात; लेकिन सेवा करना मेरा कर्म था, है और रहेगा।हर्ष छिकारा, 6 अक्टूबर 2024
मुद्दे

जिन पर सड़क से आवाज़ उठी

ये चुनावी वादे नहीं, बीते सालों के आंदोलन हैं। हर मुद्दे का पूरा ब्यौरा अपने पन्ने पर।

जन-समर्थन

13,300+ साथियों ने ख़ुद फ़ॉर्म भरकर जुड़ना चुना

16,165 पंजीकरणों में 22 राज्यों और 185+ ज़िलों के साथी; इनमें 85% की आयु 35 वर्ष तक है।

पूरी रिपोर्ट देखें

सबसे ज़्यादा साथी इन ज़िलों से

अलग-अलग मोबाइल नंबरों के आधार पर

सोनीपत1,063
नूंह647
अलवर559
हिसार464
भिवानी369
जयपुर334
जींद330
दिल्ली329
पलवल324
पानीपत322
वीडियो

अभियान और राजनीति

आज अपनी नामांकन रैली को शानदार और सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार

यूट्यूब पर देखें

आज मेरे अपने गाँव सरगथल का जनसैलाब बता रहा है कि गोहाना इतिहास रचने जा रहा है।

यूट्यूब पर देखें

दलितों की चौपाल की बदहाल स्थिति | हर्ष छिकारा का वादा, वोट बाद में देना – पहले साथ दो, काम किया है।

यूट्यूब पर देखें

गांव बागडू (गोहाना) से उठी समर्थन की आवाज़ | किसान, जवान और शिक्षार्थियों की उम्मीद

यूट्यूब पर देखें

बदलाव की इस टीम में आपकी जगह ख़ाली है

फ़ॉर्म भरिए, अपने गाँव-शहर में टीम का चेहरा बनिए।