EN टीम से जुड़ें
होमशिक्षा व युवा

किताब, रोज़गार और हक़

जिसने ख़ुद मज़दूरी करते हुए पढ़ाई की, वह जानता है कि एक फ़ीस, एक पेपर और एक भर्ती किसी परिवार का भविष्य कैसे बदल देती है।

अपनी पढ़ाई

मज़दूरी के साथ पढ़ाई, फिर एलएल.बी.

गाँव के सरकारी स्कूल से मैट्रिक, बहादुरगढ़ से सीनियर सेकेंडरी, फिर स्नातक और साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से एलएल.बी. (2019–22)। फ़ीस जुटाना मुश्किल था, इसलिए आज हर छात्र की फ़ीस और नौकरी की लड़ाई अपनी लगती है।

2,542छात्र टीम हर्ष छिकारा में पंजीकृत
85%पंजीकृत साथी 35 वर्ष तक की आयु के
2021गोहाना में ज्ञान ज्योति कोचिंग सेंटर का उद्घाटन (15 अगस्त)
छात्रों के हक़ में

जहाँ छात्र, वहाँ आवाज़

  • हिसार कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के छात्र आंदोलन में साथ; 2025 में छात्रों के लिए महापंचायत और उनकी जीत पर बधाई।
  • HSSC पेपर लीक और भर्तियों में देरी पर जंतर-मंतर तक आवाज़।
  • MBBS कोर्स की बढ़ी फ़ीस के विरुद्ध प्रदर्शन।
  • “शिक्षा बचाओ, रोज़गार लाओ”: पढ़ाई और नौकरी को एक साथ जोड़ने की माँग।
  • कितासर में कमांडो डिफ़ेंस अकेडमी का शुभारंभ (नवंबर 2022): फ़ौज की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए।
  • बेटियों के लिए आत्मरक्षा और मार्शल-आर्ट अकेडमियों का उद्घाटन (ढिगावा मंडी 2021, रोहतक 2022)।
नशा नहीं, खेल

युवा की ऊर्जा, सही दिशा

गाँव-गाँव खेल प्रतियोगिताओं में इनाम बढ़वाना इसी सोच से है: जब बच्चे मैदान में होंगे, तो नशे से दूर रहेंगे।

खेल

बच्चे नशे को छोड़कर खेल की तरफ़ जाते हैं, इसलिए खेल मेलों को बढ़ावा देना ज़रूरी है।हर्ष छिकारा, धनाना खेल मेला, मार्च 2025

वीडियो

छात्र, भर्ती और भविष्य

भारत के इतिहास में पहली बार ये हालात हैं, 1 रैंक आने के बाद भी नौकरी छीनी गई। इस बेटी के मुंह से सुनो

यूट्यूब पर देखें

सरकारी नौकरी चाहिए तो इस वीडियो को पूरा देखो, पढ़ाई करने वाले सभी सुनें, तुम्हारे काम की है

यूट्यूब पर देखें

HSSC वालों, थमने खुद लड़ाई लड़नी पड़ेगी, हिम्मत दिखाओ और आओ मैदान में

यूट्यूब पर देखें

हमें नहीं पता था… जंतर-मंतर जाकर सच सामने आ गया! पेपर लीक, आंदोलन, पुलिस कार्रवाई – जंतर-मंतर की सच्चाई

यूट्यूब पर देखें

छात्र हैं? टीम में आपकी ज़रूरत है

2,542 छात्र पहले से टीम में हैं। अपने कॉलेज और गाँव में आवाज़ बनिए।